Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

31 अगस्त को रोजगार शिविर, 60 पदों पर होगी बहाली



सुपौल। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार पटना के निर्देशन में जिला नियोजनालय सुपौल द्वारा 31 अगस्त 2026 को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, सुपौल परिसर में होगा।

रोजगार शिविर में SVATANTRA MICRO FIN LTD. द्वारा Svatantra Field Officer (SFO) के कुल 60 पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन सीधे साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा तथा चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल सुपौल जिला रहेगा।

जारी सूचना के अनुसार पद के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ पीएफ, ईएसआईसी, इंसेंटिव एवं फ्यूल जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इस पद के लिए बाइक होना अनिवार्य बताया गया है।

शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को बिहार रोजगार सेतु पोर्टल एवं NCS पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं फोटो साथ लाना होगा।

जिला नियोजनालय की ओर से बताया गया है कि रोजगार शिविर में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है। अभ्यर्थियों को दलालों, एजेंटों एवं बाहरी स्रोतों के प्रलोभन से बचने तथा रोजगार के लिए सीधे नियोजक से संपर्क करने की सलाह दी गई है। निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर स्थल पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं