Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मेहासिमर में उत्पाद विभाग की छापेमारी, भारी मात्रा में विदेशी व नेपाली शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया



सुपौल। किशनपुर थाना क्षेत्र के मेहासिमर वार्ड नंबर-11 में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी एवं नेपाली शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहासिमर वार्ड नंबर-11 निवासी पवन कुमार (33), पिता स्व. राम अवतार यादव के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि पवन कुमार के घर में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है। सूचना का सत्यापन करने के बाद टीम ने देर रात उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब के साथ नेपाली देसी शराब भी बरामद की गई।

उत्पाद विभाग के अनुसार बरामद शराब में ओल्ड हैबिट 750 एमएल की 158 बोतल, 180 एमएल की 2311 बोतल, रॉयल स्टैग 750 एमएल की 3 बोतल, 375 एमएल की 13 बोतल, रॉयल चैलेंज 375 एमएल की 16 बोतल तथा पाब्लो व्हिस्की 375 एमएल की 14 बोतल शामिल हैं। इसके अलावा नेपाली देसी शराब ‘मामाजी’ की 300 एमएल वाली 26 बोतल भी जब्त की गई।

मामले की जानकारी उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जिले में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर आगे भी छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी दल में मद्य निषेध निरीक्षक कुश कुमार, निरीक्षक प्रभुनाथ सिंह, निरीक्षक विष्णुदेव यादव, अवध निरीक्षक मद्य निषेध सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं