Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : कैंडिल मार्च निकाल कर महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध पर जताया विरोध



सुपौल। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिरहा पंचायत में कैंडल मार्च निकाली। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता झा के नेतृत्व में एवं जिलाध्यक्ष विनीत देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं शामिल हुई। जिलाध्यक्ष विनीता देवी ने बताया कि कोलकाता के आर्जिकर मेडिकल कॉलेज में हुई रेजिडेंट महिला डॉक्टर की निर्ममता पूर्वक हत्या का पूरा देश विरोध कर रही है। उसी के विरोध में सभी महिला कार्यकर्ता कैंडल मार्च निकालकर उनके आत्मा के शांति का ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पश्चिम बंगाल की सरकार से अपराधियों की गिरफ्तारी कर उसे फांसी की सजा देने के मांग कर रहे हैं।

 जिला महामंत्री स्मृति कुमारी ने कहा क‍ि पश्चिम बंगाल में महिला मुख्यमंत्री है, फिर भी वहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इसलिए उसे तुरंत पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। मौके पर मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, राजकुमार मेहता, विनोद मरिक, तारा देवी, उर्मिला देवी, महारानी देवी, प्रमिला देवी, सुलोचना देवी, विमला देवी सहित अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं