Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पूर्व केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह का भपटियाही में हुआ भव्य स्वागत


सुपौल। भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह का पूर्णिया जाने के क्रम में भपटियाही एनएच-27 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान वे कुछ देर के लिए भपटियाही बाजार में रुके और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष किशोर ठाकुर, चंदन गुप्ता, सुशील मोदी, राहुल कुमार सहित कई स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं