Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव बिहार राज्य खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण आयोग के सदस्य मनोनीत

मंत्री के साथ नरेंद्र ऋषिदेव 


सुपौल। भारतीय जनता पार्टी सुपौल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव को बिहार राज्य खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण आयोग का सदस्य मनोनीत किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण मानते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और श्री ऋषिदेव को बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह एवं राज्यसभा सांसद सम्राट चौधरी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी संगठन की मजबूती और जिले के राजनीतिक प्रभाव का परिणाम बताया। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि श्री ऋषिदेव अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और जनसेवा की भावना से करेंगे, जिससे जिले के लोगों को लाभ मिलेगा।


कोई टिप्पणी नहीं