Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भपटियाही में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बिना हेलमेट बाइक चालकों को किया गया जागरूक


सुपौल। बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के तहत सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को भपटियाही थाना पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने किया।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत भपटियाही थाना परिसर से बैनर-पोस्टर के साथ पुलिस टीम ने एनएच-27, एनएच-327ए, विश्वकर्मा चौक भपटियाही बाजार, कोसी आईबी गेट सहित अन्य स्थानों पर घूम-घूम कर बिना हेलमेट के बाइक चला रहे चालकों को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस द्वारा बाइक चालकों को चॉकलेट देकर हेलमेट पहनने और अपनी जान की सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया।

थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बाइक चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि “आपका भविष्य आपके अपने हाथ में है। बिना हेलमेट बाइक चलाना अपनी जान को जोखिम में डालने के समान है। हेलमेट नहीं पहनना यमराज को बुलाने जैसा है।” उन्होंने कहा कि सड़क पर की गई एक छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार को तबाही की ओर ले जा सकती है, इसलिए हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि एनएच-327ए स्थित भपटियाही बाजार में दर्जनों बाइक चालकों को चॉकलेट देकर हेलमेट खरीदने और नियमित रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार यादव, थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे, एसआई वर्षा कुमारी, शौर्य दिगयांशु, बलदेव राम, रंजीत कुमार, पीटीसी सचिन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार, चौकीदार रूपेश कुमार, राधे पासवान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं