Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा बाजार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


सुपौल। मधेपुरा से पटना लौट रहे बिहार के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का  पिपरा बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत राजद नेता विवेक कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया।

तेजस्वी यादव के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और "तेजस्वी यादव जिंदाबाद" के नारों से बाजार क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह ने मौके को उत्सव जैसा बना दिया।

राजद नेता विवेक कुमार यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ही बिहार के भविष्य हैं और कार्यकर्ताओं की यही आकांक्षा है कि वे जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह है, और यही कारण है कि इतने बड़े पैमाने पर तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए जुटे।

कोई टिप्पणी नहीं