सुपौल। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के त्रिवेणीगंज प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव ललित नारायण विज्ञान महाविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रभारी केशव कुमार की देखरेख में हुई इस प्रक्रिया में सर्वसम्मति से दुर्गी सरदार को एक बार फिर निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल है।
चुनाव में सभी पंचायत अध्यक्षों और डेलीगेट सदस्यों ने एकमत से दुर्गी सरदार के नाम पर मुहर लगाई। अध्यक्ष चुने जाने के बाद दुर्गी सरदार ने कहा, "मैं हमेशा एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह संगठन को मजबूत करने में जुटा रहा हूं और जीवन भर राजद के प्रति समर्पित रहूंगा।"
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रवेश प्रवीण ने कहा कि दुर्गी सरदार के नेतृत्व में पार्टी को और अधिक धारदार और संगठित बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलजुल कर काम करने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम के दौरान अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निशांत कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश यादव, युवा नगर अध्यक्ष अभिषेक यादव, अशोक कुमार यादव, बिरेंद्र यादव, संत कुमार सागर, डॉ. अरुण कुमार यादव, बौधी यादव, सुशांत कुमार यादव, धीरेन्द्र यादव, नंदलाल सरदार, अभिषेक सरकार, ब्रह्मदेव यादव, लक्ष्मण यादव, नितीश कुमार, नवीन कुमार, शंकर कुमार यादव और रौशन कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दुर्गी सरदार के दोबारा निर्विरोध चुने जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पार्टी में संगठनात्मक मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं