- मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा, पंपलेट वितरित कर दी गई जानकारी
सुपौल। भारतीय जनता पार्टी राघोपुर उत्तर मंडल द्वारा ‘बूथ सशक्तिकरण एवं 11 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को परमानंदपुर पंचायत स्थित पंचायत अध्यक्ष बैधनाथ सिंह के आवास पर किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भरत सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी सह जिप सदस्य किरण कुशवाहा उर्फ अर्चना मेहता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया और स्थानीय कार्यकर्ताओं व आमजनों को केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़ रहा है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है।
इस अवसर पर महामंत्री राजकुमार मेहता, पवन मिश्र, कार्यक्रम प्रभारी संजीव इस्सर, दुर्गा देवी, योगेंद्र सिंह, जागेश्वर दास, महादेव शर्मा, अशोक सिंह, जय कुमार सिंह, दुःखी सिंह, सहदेव सिंह, खट्टर सिंह, कार्तिक सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और आम जनता तक मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी पहुँचाना था। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों के लिए जनसंपर्क तेज करने का संकल्प भी लिया।
कोई टिप्पणी नहीं