Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, 5 सितंबर की महारैली की तैयारी पर हुई चर्चा

  • परिसीमन सुधार को बताया संवैधानिक अधिकार, हजारों कार्यकर्ताओं के पटना रवाना होने की तैयारी


सुपौल। राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुपौल जिला इकाई की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक सुपौल सर्किट हाउस के सभागार में जिलाध्यक्ष धर्मपाल कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 5 सितंबर 2025 को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाली "संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली" की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं क्षेत्रीय प्रभारी सह पूर्व विधानसभा एनडीए प्रत्याशी चंदन बागची ने कहा कि "बिहार के लेनिन" अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की शहादत दिवस पर आयोजित इस महारैली को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक रैली नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों की बहाली और जन प्रतिनिधित्व के न्यायपूर्ण पुनर्वितरण की लड़ाई है।

श्री बागची ने कहा कि देश में परिसीमन सुधार की मांग को सबसे पहले उठाने वाले नेता श्री उपेंद्र कुशवाहा हैं, जिन्होंने इस मुद्दे को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से रखा है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा इस मुद्दे को जन आंदोलन का रूप देने को संकल्पित है, क्योंकि इससे बिहार सहित पूर्वांचल और उत्तर भारत के विकास को नई दिशा मिलेगी।

बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मपाल कुशवाहा ने घोषणा की कि सुपौल जिला से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पटना की महारैली में भाग लेंगे, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक बन सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन निर्माण और गांव-गांव जाकर प्रचार करने का आह्वान किया।

बैठक में कई प्रदेश स्तरीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष रोशन राजा, प्रदेश महासचिव अविनाश सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष मो. इजहार आलम, गौतम कुमार, जयप्रकाश मेहता, प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार, पप्पू कुशवाहा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप मेहता, छात्र महासचिव मोहन जायसवाल, रामविलास मेहता, जिला प्रधान महासचिव नीलांबर मेहता, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल आलम, रविंद्र मेहता, दीप नारायण मंडल, परमेश्वर मेहता, मंगल यादव, सरवन कुमार, रामचंद्र मेहता, इंद्र किशोर गुप्ता, विष्णुदेव पासवान, मनीष कुशवाहा आदि ने अपने विचार रखे।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, रैली की तैयारी, प्रचार-प्रसार की रणनीति और जनजागरूकता कार्यक्रमों पर विशेष बल दिया गया। बैठक का समापन एकजुटता और मजबूत संगठन निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं