Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की हुई समीक्षा, BLO कर रहे प्रमाण पत्र अपलोडिंग कार्य


सुपौल। आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र छातापुर प्रखंड अंतर्गत मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाई गई है। बूथ संख्या 401 उत्क्रमित मध्य विद्यालय गिरिधरपट्टी, बूथ संख्या 404 उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरदारटोला, सोहठा तथा बूथ संख्या 396 उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहठा में नियुक्त बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) मतदाताओं से आवश्यक प्रमाण पत्र लेकर ऑनलाइन अपलोडिंग कार्य कर रहे हैं।

प्रखंड विकास पदाधिकारी, छातापुर ने आज इन सभी केंद्रों पर जाकर पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए और समय पर सभी सुधार/संवर्द्धन का कार्य पूरा किया जाना अनिवार्य है।

पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जुड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने तथा मतदाता सूची में सुधार कार्य किया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र मतदाता आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

कोई टिप्पणी नहीं