Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

इकलौते बेटे की हत्या से टूट गया परिवार, पीड़िता से मिले युवा राजद जिलाध्यक्ष लव यादव, बोले-यह हत्या सामाजिक न्याय पर हमला


सुपौल। पिपरा प्रखंड अंतर्गत तुलापट्टी निवासी गणेश मंडल के इकलौते पुत्र, जो दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में नर्सिंग का छात्र था, की निर्मम हत्या ने जिले भर में शोक और आक्रोश की लहर फैला दी है। यह नृशंस घटना न केवल एक होनहार युवा की जान ले गई, बल्कि उसके परिवार के भविष्य और एक बेटी के सपनों को भी चकनाचूर कर गई।

इस हत्याकांड को समाज में पनप रही सामंतवादी और मनुवादी सोच का प्रतिबिंब बताया जा रहा है। यह घटना 21वीं सदी के प्रगतिशील भारत पर एक गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।

घटना की सूचना के बाद गुरुवार को युवा राजद जिलाध्यक्ष अनोज आर्य उर्फ लव यादव पीड़ित परिवार से मिलने तुलापट्टी पहुंचे। उन्होंने मृतक की मंगेतर तनु प्रिया से मुलाकात की, जिन्होंने अपने सामने अपने मंगेतर को दम तोड़ते देखा था। इस दौरान तनु प्रिया फूट-फूट कर रो पड़ी और लव यादव के समक्ष पूरी घटना को क्रमवार बताया।

लव यादव ने प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। यह सरकार पूरी तरह पंगु हो चुकी है और सत्ताधारी दलों के इशारों पर नाच रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीड़िता प्रत्यक्षदर्शी होने के बावजूद पुलिस ने अब तक उसका बयान नहीं लिया है, जिससे यह साफ होता है कि प्रशासन भी इस अपराध में बराबर का भागीदार है।

लव यादव ने कहा कि वे पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने इस हत्याकांड को सामाजिक न्याय पर हमला बताते हुए कहा कि यह घटना दर्शाती है कि समाज के कुछ वर्ग अब भी सामंतवादी और मनुवादी सोच से ग्रसित हैं, जिसे आज का भारत कभी स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि यह विचारधारा भाजपा द्वारा पोषित है, और जो भी दल भाजपा को समर्थन दे रहे हैं, वे इस सामंती मानसिकता को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार हैं।

घटना स्थल पर उनके साथ पंकज साह, किशोर सिंह, विनोद कुमार यादव, लक्ष्मीकांत भारती, कुमार अमर, दीपक कुमार, महेंद्र साहू, अशोक यादव, सीताराम मंडल सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं