Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

कोसी–मेची लिंक परियोजना को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, भौगोलिक, तकनीकी एवं प्रशासनिक उपयुक्तता का लिया गया जायजा


सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा बीरपुर क्षेत्र में प्रस्तावित कोसी–मेची लिंक परियोजना से संबंधित विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य परियोजना के लिए चयनित स्थलों की भौगोलिक स्थिति, तकनीकी व्यवहार्यता एवं प्रशासनिक उपयुक्तता का आकलन करना था।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तावित चैनल मार्ग, तटबंध क्षेत्र एवं जल प्रवाह से जुड़े संभावित संरचनात्मक स्थलों का बारीकी से अवलोकन किया। इस क्रम में उन्होंने संबंधित अभियंताओं एवं विभागीय अधिकारियों से परियोजना की रूपरेखा, संभावित लाभ, तकनीकी चुनौतियों तथा आवश्यक पूर्व-तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने परियोजना से जुड़े प्रस्तावित पंप हाउस एवं अन्य जल संरचना स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जल स्तर, मौजूदा संरचनाओं एवं आसपास के क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करते समय स्थल की भौतिक परिस्थितियों, बाढ़ जोखिम, पर्यावरणीय प्रभावों एवं स्थानीय आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि प्रस्तावित कोसी–मेची लिंक परियोजना भविष्य में क्षेत्र के जल संसाधन प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक सर्वेक्षण, तकनीकी अध्ययन एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, नीरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर, जल संसाधन विभाग के अधिकारी, जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, अभियंता, तकनीकी विशेषज्ञ, सुरक्षा बलों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। यह निरीक्षण प्रस्तावित परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं