Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : बहुजन महासभा के गठन व यूजीसी बिल के समर्थन में हुई बैठक



सुपौल। विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय भपटियाही परिसर में रविवार को बहुजन महासभा के गठन एवं यूजीसी बिल के समर्थन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य अवध नारायण सिंह ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता डॉ. रमेश प्रसाद यादव, सत्य नारायण प्रसाद, संपत्ति कुमार यादव सहित अन्य वक्ताओं ने कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में पिछड़े और दलित वर्ग के छात्रों के साथ हो रही कथित प्रताड़ना पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए यूजीसी से संबंधित कानून को शीघ्र लागू किया जाना आवश्यक है।

बैठक के दौरान जिले के सभी प्रखंडों में बहुजन महासभा के गठन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया। वक्ताओं ने उच्च शिक्षा संस्थानों में कॉलेजियम सिस्टम को समाप्त करने की भी मांग की।

इस अवसर पर सत्य नारायण सहनोगिया, डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, महेश पांडे, राम लखन साह, लक्ष्मी प्रसाद यादव, बिंदेश्वर मरीक, राजदेव राय, अर्जुन सिंह, विष्णु देव मुखिया, पप्पू कुमार, राम लखन भारती, मो. शमीम, विक्रम राउत, धर्मेंद्र पासवान, राम चंद्र मंगल, अभिषेक आनंद सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं