सुपौल। भारत स्काउट एवं गाइड सुपौल के जिला कार्यालय में बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त संजय कुमार झा, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी तारकेश्वर पटेल, अभय शंकर झा, सतीश कुमार झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्काउट-गाइड सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्काउटर एवं स्काउट-गाइड सदस्यों—नीतीश कुमार, त्रिलोक कुमार, देव कुमार, अमित कुमार, मोहम्मद हबीब, सरवन कुमार, इम्तियाज अहमद, आशीष कुमार, केशव कुमार, संदीप कुमार, प्रियांशु कुमार, सोनू कुमार आदि ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” का गायन किया तथा “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इसके बाद एक पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह पदयात्रा गांधी मैदान, महावीर चौक, स्टेशन चौक एवं लोहिया चौक होते हुए शहीद पार्क के समीप संपन्न हुई।

कोई टिप्पणी नहीं