Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : बैंक लोन नहीं चुकाने वाले चार वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 


सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र में विभिन्न बैंकों से लिए गए ऋण का भुगतान नहीं करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर की गई।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय न्यायालय, जिला नीलामपत्र प्राधिकारी सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुपौल के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में वाद संख्या 789/2021 के वारंटी कमलपुर निवासी चंदन कुमार झा, वाद संख्या 793/2021 के वारंटी कमलपुर निवासी धीरेन्द्र झा, वाद संख्या 04/19-20 के वारंटी सखुआ निवासी बालेश्वर शर्मा तथा वाद संख्या 814/2021 के वारंटी तेतराही निवासी मनोज कुमार गुप्ता शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी बैंक लोन डिफॉल्टर थे और लंबे समय से ऋण की राशि का भुगतान नहीं कर रहे थे। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर इन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि बकायेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें।

कोई टिप्पणी नहीं