Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : डीएम का कौशलीपट्टी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

 


सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार ने गुरुवार (09 अप्रैल 2026) को अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय कौशलीपट्टी (पिपरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, भोजनालय एवं गर्ल्स हॉस्टल का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय मध्याह्न भोजनावकाश चल रहा था, जहां छात्राएं मेस में भोजन कर रही थीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली, जिस पर छात्राओं ने संतोष जताया।

जिलाधिकारी ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनके पठन-पाठन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही, उपस्थित शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से अध्यापन कार्य करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं