सुपौल। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्यों की प्रगति को लेकर शनिवार को को अपराह्न 3:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सावन कुमार, जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी, सुपौल ने की।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी चार्ज जनगणना अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित HLB कार्यों को अविलंब पूरा किया जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रथम चरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने प्रगणकों द्वारा किए गए डाटा एंट्री एवं लिंकिंग कार्यों का पर्यवेक्षकों के माध्यम से सही तरीके से सत्यापन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।
बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 4198 HLB के विरुद्ध 4135 HLB में मार्किंग एवं डाटा एंट्री का कार्य पूरा कर लिया गया है, जो कुल लक्ष्य का 98.5 प्रतिशत है। शेष कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

कोई टिप्पणी नहीं