Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रभारी मंत्री ने सहयोग शिविरों का किया निरीक्षण, आमजनों की समस्याएं सुनीं

 


सुपौल। बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री सह सुपौल जिला के प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने 19 मई 2026 को सुपौल प्रखंड एवं सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड में आयोजित “सहयोग शिविर” का निरीक्षण किया।

इस दौरान मंत्री ने सुपौल प्रखंड के पंचायत भवन घूरन, पंचायत सरकार भवन बैरिया तथा सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के पंचायत सरकार भवन लौकहा पहुंचकर शिविर का जायजा लिया और आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी प्राप्त की। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन समर्पित किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में कुल 348 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 137 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 211 आवेदन लंबित पाए गए।

प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को समय पर योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और सहयोग शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कोई टिप्पणी नहीं