सुपौल। त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित अनूपलाल यादव महाविद्यालय (एएलवाई कॉलेज), त्रिवेणीगंज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के तत्वावधान में आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने कहा कि आतंकवाद राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानव जीवन और समाज दोनों को प्रभावित करता है। लोगों को आतंकवाद जैसे असामाजिक कृत्यों के प्रति जागरूक करने तथा शांति, अहिंसा और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है।
एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने कहा कि भारत विभिन्न जाति, धर्म और संप्रदायों वाला देश है। कई कारणों से समाज में विषमता उत्पन्न होती है, जिससे आतंकवाद जैसी प्रवृत्तियां जन्म लेती हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादी का कोई धर्म या संप्रदाय नहीं होता, बल्कि यह विकृत मानसिकता का भयावह रूप है, जो राष्ट्र के विकास को अवरुद्ध करता है।
संगोष्ठी में प्रो. अरुण कुमार, प्रो. देवनारायण यादव, प्रो. तरुण कुमार सिंह, डॉ. रंभा कुमारी, प्रो. विनोद कुमार विमल, प्रो. राजकुमार यादव, प्रो. कुलानंद यादव, प्रो. अरुण कुमार यादव, प्रो. सुरेंद्र कुमार सुमन, प्रो. सदानंद प्रसाद यादव, द्वितीय इकाई कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कुमारी पूनम तथा तृतीय इकाई कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. शंभू यादव सहित कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।
इसके अलावा शिक्षकेत्तर कर्मचारी अनुपम कुमार, सुरेंद्र कुमार, भूषण कुमार, दिलीप दिवाकर, दिग्दर्शन, सानू कुमार, रत्नेश कुमार, रंजन कुमार, मनोज कुमार, नागेश्वर यादव, हीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, प्रभात कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। स्वयंसेवकों में आस्था कुमारी, प्रियांशु कुमारी, सिमरन गोयल, साक्षी कुमारी, रितेश कुमार झा, गुंजन कुमारी, मधु कुमारी, रिमझिम कुमारी, कल्पना कुमारी, चंद्रिका कुमारी, सरिता कुमारी, लवली कुमारी, दिव्या कुमारी एवं रूपम कुमारी समेत अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं