सुपौल। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में गुरुवार को केएन डिग्री कॉलेज, राघोपुर के एनएसएस सभागार में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने की, जबकि मंच संचालन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी राम लखन प्रसाद ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि आतंकवाद की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। आज पूरा विश्व आतंकवाद की चपेट में है और इसे समाप्त करने के लिए संपूर्ण विश्व कृतसंकल्पित है। उन्होंने युवाओं से आतंकवाद के विरुद्ध जागरूक रहने तथा समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
वहीं प्रो. कुमार अशोक ने आतंकवाद विरोधी दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच और सक्रिय भागीदारी से ही आतंकवाद जैसी वैश्विक समस्या का समाधान संभव है।
प्रो. रामकुमार कर्ण ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से कई राष्ट्रीय कार्यक्रमों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में आतंकवाद उन्मूलन के प्रति युवाओं को प्रेरित करना एक सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम में प्रो. रामचंद्र प्रसाद यादव, प्रो. डॉ. राजीव कुमार, प्रो. जयनंदन खिरहर, सत्यम कुमार, प्रभात कुमार, उमेश प्रसाद यादव, ललन कुमार सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं