सुपौल। जिले में प्राचीन एवं ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण और दस्तावेजीकरण को लेकर पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं कला संस्कृति विभाग ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सुपौल ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि उनके आसपास, गांव, घर, मंदिर, मठ या किसी अन्य स्थान पर पुरानी पांडुलिपियां उपलब्ध हों अथवा उसकी जानकारी हो, तो उसकी सूचना विभाग को अवश्य दें।
उन्होंने कहा कि पांडुलिपियां हमारी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। सर्वेक्षण के माध्यम से जिले में उपलब्ध दुर्लभ पांडुलिपियों की पहचान कर उन्हें संरक्षित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
लोगों से अपील की गई है कि वे पांडुलिपियों से संबंधित सूचना जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सुपौल के मोबाइल नंबर 8092281780 पर साझा करें, ताकि सर्वेक्षण कार्य को सफल बनाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं