Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा देने की मांग, युवा कांग्रेस ने सीओ को सौंपा ज्ञापन



सुपौल। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने सोमवार को अपने समर्थकों एवं भूमिहीन परिवारों के साथ सुपौल अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यालय अंतर्गत एकमा पंचायत के रेलवे किनारे रहने वाले भूमिहीन परिवारों को शीघ्र जमीन का पर्चा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि रेलवे किनारे बसे इन परिवारों के घरों पर पूर्व में बुलडोजर कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद कई परिवार बेघर हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों का पुनर्वास करते हुए उन्हें जल्द से जल्द जमीन का पर्चा उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन-यापन कर सकें।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी अंचलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि 15 अगस्त तक भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा तक भूमिहीन परिवारों को उनका अधिकार नहीं मिला, तो इसके विरोध में व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान शिव ठाकुर, कंचन देवी, अर्चना देवी, लाल देवी, गुंजन देवी, सविता देवी, मिश्रीलाल सदा सहित अन्य भूमिहीन परिवार एवं समर्थक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं