Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरायगढ़ में निकली तिरंगा यात्रा, एकता और अखंडता का दिया संदेश

 


सुपौल।  राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भपटियाही पंचायत में मुखिया विजय कुमार यादव तथा लालगंज पंचायत में मुखिया प्रभा यादव के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा पंचायत भवन से शुरू होकर प्रखंड कार्यालय, एनएच-327ए होते हुए हाईस्कूल भपटियाही तक पहुंची। इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की अपील की।

बताया गया कि सरकारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 10 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान लोगों ने अपने घरों, कार्यालयों, दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव शंकर पंडित ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश की आजादी के महत्व और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है तथा नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के लिए प्रेरित करता है।

तिरंगा यात्रा में मुखिया विजय कुमार यादव, लालगंज मुखिया प्रभा यादव, सूर्य नारायण मेहता, सरपंच विजय मंगरदैता, नवीन अडगरिया, संजय मेहता, नारायण रजक, पूर्व मुखिया सुनीता देवी, शिव राम यादव, अनिल कुमार, चंदन मोदी, उमेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं