Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजयुमो ने निकाला आक्रोश मार्च, सोनिया-राहुल का पुतला फूंका


सुपौल। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण संस्करण के गायन को लेकर कथित विवाद के विरोध में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, सुपौल के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा के नेतृत्व में निकाला गया मार्च गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर से शुरू होकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. विजय शंकर चौधरी ने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस नेतृत्व राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान दिखाने में असहज रहता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना और राष्ट्रभक्ति का अमर उद्घोष है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस गीत ने देशवासियों में मातृभूमि के प्रति प्रेम, साहस और एकता की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के लिए ‘वंदे मातरम्’ संघर्ष और राष्ट्रसमर्पण की प्रेरणा बना।

जयंत मिश्रा ने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक रूप से देश की जनता और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करते हुए माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि ‘वंदे मातरम्’ के अपमान को लेकर कानून में कार्रवाई का प्रावधान है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सरोज झा, जिला प्रवक्ता रणधीर ठाकुर, मनोज पाठक, सुरेंद्र नारायण पाठक, सुरेश सुमन, प्रकाश झा, सरिता मिश्रा, विमलेंदु ठाकुर, राजधर यादव, रूबी जायसवाल, दिनेश राम, सुनील मंडल, हिमांशु शेखर पाठक, प्रेम कुमार, राजेश मलिक, हिमांशु पाठक, प्रिंस कुमार, मनीष सौरभ, मोहम्मद जहीर, राजीव ठाकुर सहित भाजयुमो के जिला महामंत्री राजेश कुमार साह, जयबीर यादव, अशोक सम्राट, आलोक कुमार, विशाल कुमार मिश्रा, शिवा चौधरी, अभिमन्यु पासवान, रोशन कुशवाहा, मनोज चौधरी, सौरव कुमार, दिलीप कुमार, सुनील सिंह, राजेश मंडल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं