Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : नशे में बस चला रहा चालक गिरफ्तार, अनियंत्रित बस ने बाइक को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला


सुपौल। निर्मली अनुमंडल के हरिपुर (कमलपुर) चौक के समीप गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया, जब कथित रूप से नशे की हालत में बस चला रहा चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और फिर बांध के किनारे स्थित एक बड़े गड्ढे में जा फंसी। इस दौरान सड़क से गुजर रही एक महिला बाल-बाल बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दरभंगा केसरी नामक बस (संख्या- BR 07 P 1875) कुनौली बॉर्डर से दरभंगा की ओर जा रही थी। बथनाहा चौक के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पहले मोटरसाइकिल से टकराई और फिर बांध किनारे गड्ढे में उतर गई। घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया। पुलिस ने बस चालक आदित्य कुमार चौधरी, निवासी रामपुर (मुजफ्फरपुर), को हिरासत में ले लिया, जबकि बस का कंडक्टर मौके से फरार हो गया।

कुनौली थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि बस और चालक को थाना लाया गया है। चालक के नशे में होने के आरोप की जांच की जा रही है तथा मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं