Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वीरपुर : क्रॉस सोसायटी की उपशाखा गठन को लेकर बैठक आयोजित

  


सुपौल। संयुक्त अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय में सोमवार को एसडीएम नीरज कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वीरपुर में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की उपशाखा के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सुपौल रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. केपी सिंह एवं सचिव राम कुमार चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान वीरपुर अनुमंडल में रेड क्रॉस की उपशाखा स्थापित करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक बताया गया और इसके गठन से संबंधित सभी आवश्यक पहलुओं पर जानकारी साझा की गई।

डॉ. केपी सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी एक संवैधानिक संस्था है, जिसके जिला स्तर पर पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी (डीएम) तथा अनुमंडल स्तर पर एसडीएम होते हैं। इसके अतिरिक्त एसडीपीओ एवं अनुमंडल अस्पताल के डीएस उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। बैठक में अनुमंडल रेड क्रॉस समिति के गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार, भाजपा जिला मंत्री आशीष देव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष पवन कुमार मेहता, जिला परिषद सदस्य किरण कुशवाहा, नगर मुख्य पार्षद सुशील कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार खेदवार, जदयू नेता शौकत अली, युवा जदयू अध्यक्ष बालकृष्ण यादव, भाजपा कार्यकर्ता सुशील मेहता, रेड क्रॉस सदस्य जॉली खान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभय जैन, जदयू नेता सुजीत कुमार मिश्रा, राजेंद्र झा, रणधीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने वीरपुर में रेड क्रॉस सोसायटी की उपशाखा के गठन को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके सफल संचालन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं