सुपौल। किसनपुर थाना क्षेत्र के मलाढ गांव मे शुक्रवार कि संध्या एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। शुक्रवार कि शाम महिला 45 वर्षीया पूनम देवी का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के ससुर लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि गुरुवार को उसके भाई लुटन शर्मा के दामाद पिपरा थाना क्षेत्र के बेलोखरा गांव निवासी उमेश शर्मा अन्य लोगों के साथ एवं मृतका के दामाद परसामाधो पंचायत के वार्ड नंबर दो कुपहा गांव निवासी अमित शर्मा भी मलाढ आया था। इस दौरान गुरुवार की रात उमेश शर्मा सहित उनके साथ आए अन्य लोगों ने मृतका के साथ मारपीट किया। मारपीट करते देखा मृतका के दामाद अमृत शर्मा ने बीच बचाव करने गया तो उनको भी सभी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान हो हल्ला सुन अन्य लोगों ने भी मारपीट शांत करने का प्रयास किया। बताया कि उमेश शर्मा उसकी बहू को घर में ही फांसी के फंदे में लटका कर चल दिया। इस बात की जानकारी हम लोगों को शुक्रवार की संध्या मिला। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दिया। मृतका को दो पुत्र और दो पुत्री है। बताया कि मृतका के पति किनू शर्मा मजदूरी के लिए पंजाब गये हैं। घटना के बाद पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत थाना अध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल को घटना स्थल पर भेजा गया है। जांच पड़ताल किया जा रहा है। जांचों उपरांत दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
किसनपुर : महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं