सुपौल। जानकी नवमी इस वर्ष 25 अप्रैल को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्री श्री 108 बाबा धतालदास राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में दो दिवसीय भव्य आयोजन किया गया।
आयोजन को लेकर पूर्व में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को लेकर सामूहिक रूप से निर्णय लिए गए थे। तय कार्यक्रम के अनुसार, 24 अप्रैल को रंगोली प्रतियोगिता का प्रथम चरण आयोजित किया गया, जबकि द्वितीय एवं अंतिम चरण 25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से संपन्न हुआ।
24 अप्रैल की संध्या 4 बजे से 25 अप्रैल की संध्या तक अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात हवन, भजन संध्या, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता, दीप जलाओ प्रतियोगिता, दीपोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किए गए। विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए गए थे।
दीप जलाओ प्रतियोगिता के लिए रुबी जायसवाल को प्रभारी एवं योगमाया देवी को सह-प्रभारी बनाया गया था। रंगोली प्रतियोगिता के लिए विनय भगत प्रभारी और रवि भूषण सह-प्रभारी रहे। प्रसाद व्यवस्था की जिम्मेदारी हीरा लाल कामत को दी गई थी, जबकि पूजन एवं हवन के प्रभारी संजीव कुमार सिंह बनाए गए थे।
इसी प्रकार दीपोत्सव के लिए सुजीत पाठक, भजन संध्या के लिए नलिन जायसवाल, मंदिर साज-सज्जा के लिए शत्रुध्न चौधरी, रामचरितमानस पाठ के लिए सुनील चौधरी तथा पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के लिए रामकुमार चौधरी को प्रभारी बनाया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं