Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : कृषि विभाग की बैठक में मक्का की खेती पर दिया गया जोर

सुपौल।
किशनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन में मंगलवार को सदर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अश्वनी कुमार की उपस्थिति में सभी कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी श्री कुमार ने बारी-बारी से सभी पंचायतों के किसान सलाहकारों से जानकारी हासिल करते हुए बैठक से अनुपस्थित रहने वाले किसान सलाहकारों से स्पष्टीकरण देने के आदेश दिया। उन्होंने मक्का की खेती पर जोर देते हुए कहा कि गेहूं की फसल से मक्का की फसल का अधिक उपज होता है। खर्च भी गेहूं से कम लगता है। सरकार द्वारा भी इस बार मक्का एवं अरहर की खेती पर जोर दिया गया है। मक्का के बीज पर इस बार 80 प्रतिशत अनुदान दिया गया है। 

उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना में किसानों की खाता से आधार सीडिंग एवं आधार का भौतिक सत्यापन में कई पंचायत के सलाहकारों द्वारा शीतलता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अविलंब आधार भौतिक सत्यापन को पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया। कहा कि एक सप्ताह के अंदर भौतिक सत्यापन नहीं करने वाले कर्मी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। 


    कहा कि कुछ ऐसे पंचायत हैं, जहां 40 प्रतिशत से अधिक भौतिक सत्यापन अभी तक नहीं हो पाया है। आगे कार्य का लोड हो जाने के बाद और समस्या उत्पन्न हो सकता है। इसलिए अविलंब एक सप्ताह के अंदर भौतिक सत्यापन का कार्य समाप्त किया जाए। प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि आगामी 27 अक्टूबर को ई किसान भवन के प्रांगण में रबी महोत्सव के लिए सभी किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी किसान सलाहकारों को किसानों को सूचित करने का आदेश दिया गया है। 
   मक्का एवं अरहर की खेती के लिए 80 प्रतिशत अनुदान दिया गया है। अधिकतम 2 हेक्टेयर तक के लिए किसान बीज ले सकते हैं। मौके पर कृषि समन्वयक जवाहर प्रसाद, धनंजय झा, पूजा कुमारी, किसान सलाहकार विनोद कुमार, विजय कुमार, अशोक कुमार, अशोक पासवान, अमरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार प्रभाकर, रंजीत कुमार रोशन, सुशील कुमार आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं