Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

करजाइन : बॉलीवॉल प्रतियोगिता में द कर्सर सिविल ने थंडर वॉल्ट इलेक्ट्रिकल को हराया

सुपौल। करजाईन बाजार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक राघोपुर के छात्र-छात्राओं के बीच अमेय 2023 के तहत आयोजित प्रतियोगिता में शनिवार को वॉलीबॉल का आयोजन किया गया। द कर्सर सिविल एवं थंडर वॉल्ट इलेक्ट्रिकल के बीच खेले गए इस मैच में द कर्सर सिविल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25-23, 25 -23 के अंतर से जीत हासिल की। वहीं लंबी कूद प्रतियोगिता में दीपक कुमार को प्रथम, अंकित कुमार को द्वितीय एवं अनुपम कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि लड़कियों के बीच आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजू कुमारी, द्वितीय स्थान माधुरी सिंह एवं तृतीय स्थान मौसम कुमारी ने प्राप्त किया। इस दौरान उद्घोषक के रूप में मनीष कुमार, अशोक कुमार , सुधांशु यादव और आनंद कुमार यादव थे। जबकि निर्णायक की भूमिका में आशीष केशव एवं शेखर कुमार रहे। इस मौके पर संस्थान के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं