सुपौल। किशनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित व्यापार मंडल भवन में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन पूर्व विधायक सह राजद के राष्ट्रीय सचिव यदुवंश कुमार यादव ने फीता काटकर किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि यहां समय से किसान आएं और मिलने वाली सुविधा प्राप्त करें। कहा कि किसान कई बार बिचौलिया के बीच फंस जाता है। जिससे उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। इसलिए किसान किसी बिचौलिया के झांसे में नहीं फंसकर सीधे व्यापार मंडल क्रय केंद्र पर धान बेचकर सरकारी दर पर मिलने वाली कीमत प्राप्त करें। बीसीओ हिमांशु मिश्र ने कहा कि किसान को यहां पर ए ग्रेड धान का बोरा सहित 02 हजार 228 रुपये के दर से भुगतान किया जाएगा। जबकि सामान्य धान का कीमत 02 हजार 208 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए व्यापक रूप से किसानों के बीच प्रचार प्रसार होना चाहिए। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार मिश्र ने कहा कि इस व्यापार मंडल में सभी छोटे व बड़े किसानों से उचित मूल्य पर फसल की खरीद की जाएगी। यहां धान बिक्री करने वाले किसान को समय से भुगतान करवाया जाएगा। धान खरीद चालू है। समय से किसान यहां आकर अपना धान बेच सकते हैं। बीसीओ कमलेश कुमार ने कहा कि यहां धान बेचने वाले किसानों को 48 घंटे के अंदर राशि भुगतान करवाने का प्रयास करेंगे। उद्घाटन के प्रथम दिन तीन किसानों से 150 क्विंटल धान की खरीद की गयी। मौके पर राजपुर पैक्स अध्यक्ष संजीव चौधरी, असददुल्लाह, कृष्ण कुमार, महानंद झा, सुक्राति साफी, शम्भू झा, रामचंद्र यादव, सत्यनारायण साह, बलदेव मंडल सहित अन्य किसान मौजूद थे।
किशनपुर : धान अधिप्राप्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ, किसानों को ए ग्रेड धान का प्रति क्विंटल मिलेगा 2228 रूपये
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं