सुपौल। निर्मली प्रखंड प्रमुख वाशिद अहमद व उप प्रमुख शांति देवी के खिलाफ शुक्रवार को उपस्थित 05 पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित आवेदन प्रखंड प्रमुख, कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ एवं संबंधित अधिकारियों को सौंपा। सौंपे गए आवेदन के माध्यम से प्रखंड प्रमुख पर अविश्वास जताते हुए कई आरोप लगाए गए है। पंचायत समिति सदस्यों का कहना है कि विगत दो वर्षों से सभी पंचायत समिति सदस्य प्रमुख एवं उप प्रमुख के क्रियाकलाप व व्यवहार से असंतुष्ट हैं। सभी सदस्यगण यह महसूस कर रहे हैं कि अब प्रमुख के साथ प्रखंड के क्षेत्रा में विकासात्मक कार्य करवाने में अक्षम साबित हो रहे है। इसी कारणवश अविश्वास प्रस्ताव हेतु विशेष बैठक बुलाना आवश्यक है। पंससों ने आरोप लगाया है कि प्रखंड के सभी समिति क्षेत्रों का समानुपातिक रूप से विकास कार्य नहीं करवाया जा रहा है। बल्कि अपने पसंदीदा पंचायत समिति सदस्यों के क्षेत्र में ही अधिकांश राशि का उपयोग किया जा रहा है। नियमित तौर पर पंचायत समिति सदस्यों की सामान्य बैठक नहीं बुलाई जा रही है और न ही उप समितियों का गठन कर व्यवहार में लाया जा रहा है। पंससों ने अविश्वास के समर्थन में अन्य कई आरोप लगाए है। बताया जा रहा है कि अविश्वास के समर्थन में कुल 10 पंचायत समिति सदस्यों में 7 पंसस क्रमशः पूर्व प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश कुमार यादव, पूर्व उप प्रमुख हरेराम मेहता, ममता देवी, चंद्रकला देवी, बीबी मरियम, सुनील कुमार शर्मा व विंदेश्वर मुखिया शामिल हैं। वहीं, प्रखंड प्रमुख वाशिद अहमद ने बताया की पंसस द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने बताया की बीते ढाई वर्ष में ईमानदारी पूर्वक क्षेत्र का विकास किया गया है। समय पर बैठक भी की गई है। 15 दिनों के अंदर पंसस की बैठक बुलाई जाएगी।
निर्मली : प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने लगाया अविश्वास प्रस्ताव
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं