सुपौल। 02 माह के अंदर ही सहरसा से फारबिसगंज और फारबिसगंज से दरभंगा के लिए ट्रेन दौड़ने लगेगी। उक्त बातें सोमवार को सरायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने फारबिसगंज से झंझारपुर जाने के क्रम में सरायगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के बाद पत्रकारों को कही। जीएम श्री खंडेलवाल कहा कि रेलवे का कार्य तीव्र गति से हो रहा है। दो माह के अंदर ही कोसी और मिथिलांचल को बहुत बड़ी सौगात मिलने वाली है। जीएम ने सरायगढ़ रेलवे स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों को 15 दिनों के अंदर शौचालय, पेयजल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही रेलवे जंक्शन पर भी पेयजल की व्यवस्था करने की बात कही। जीएम ने सरायगढ़ रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम विनय श्रीवास्तव, सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, सीनियर डीओएम डॉ निलेश कुमार, डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद, डीईएन संजय कुमार, किशोर कुमार गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक रामबाबू सहित अन्य रेलवे विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।
सरायगढ़-भपटियाही : सहरसा से फारबिसगंज और फारबिसगंज से दरभंगा के लिए जल्द दौड़ेगी ट्रेन : जीएम
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं