सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेल्फी विद लाभार्थी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरी मंडल के महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता झा ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सह सुपौल के जिला प्रभारी अंजलि निषाद उपस्थित रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंजलि निषाद ने आगामी चुनाव की रणनीति कैसी हो, कैसे महिलाओं के द्वारा सुपौल लोकसभा एवं विधानसभा में कमल फूल खिलाया जाए, उक्त विषय पर परिचर्चा की। उन्होंने बताया कि लाभार्थी सेल्फी संवाद के जरिए किस प्रकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मदद कर सकते हैं। यूथ से बूथ तक जाने का रास्ता कैसा हो आदि विषयों पर चर्चा की। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते महिला जिलाध्यक्ष विनीता देवी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश तरक्की की ओर अग्रसर है। कहा कि मोदी जी के कार्यकाल के दौरान देश में महिलाओं का जितना विकास हुआ है, किसी अन्य प्रधानमंत्री के कार्यकाल में ऐसा देखने को नहीं मिला। कहा कि आज देश में महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, लोकसभा संयोजक पिंटू मंडल, लोकसभा प्रभारी सुनील कुमार, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, मंडल अध्यक्ष राघोपुर उत्तर भरत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
राघोपुर : मोदी सरकार के कार्यकाल में देश तरक्की की ओर अग्रसर : विनीता देवी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं