Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान


        सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित पटेल चौक वार्ड नंबर 26 में मंगलवार की सुबह एक बिस्कुट फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस घटना में फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जाता है कि संतोष प्रसाद गुप्ता के बिस्किट फैक्टरी में बिजली की शॉट सर्किट से आग लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की वाहन ने आग पर काबू पाया। घटना में संतोष गुप्ता के अलावा मो रूस्तम का एक घर और अशोक कुमार का जूता गोदाम भी जल कर राख हो गया। लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित श्री गुप्ता ने बताया कि इस घटना में उन्हें करीब 20 लाख रूपये की क्षति पहुंची है। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में हैं।



कोई टिप्पणी नहीं