Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

कोशी प्रमंडल के डीआईजी ने सुपौल पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, दिये कई आवश्यक निर्देश

सुपौल। कोसी प्रमंडल के डीआईजी मनोज कुमार ने सोमवार को सुपौल पुलिस लाईन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैन पावर व मैटेरियल का निरीक्षण किया गया। जिसका बहुत ही महत्व होता है। दंगा नियंत्रण वाहन का भी निरीक्षण किया गया, जो बेहतर स्थिति में है। पुलिस जवानों को अपने फिटनेस पर ध्यान देना होगा। तोंद निकले हुए जवानों को अपने फिटनेस पर ध्यान देना होगा। श्री कुमार ने कहा कि कोसी का यह इलाका काफी शांत इलाका माना जाता है। इससे पूर्व डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया। इसके बाद परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण के बढ़ावा का संदेश दिया। कहा कि लोगों को संतुष्ट करना हमारी प्राथमिकता है। जब तक लोग संतुष्ट नहीं होंगे, तब तक हमारी स्थिति अच्छी नहीं होगी। कहा कि तीन साल से एक ही जिले में पदस्थापित पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया गया है। बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी की चर्चा लंबे समय तक होती है। मौके पर एसपी शैशव यादव, टॉउन डीएसपी अजय कुमार, इंस्पेक्टर दीनानाथ मंडल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 



कोई टिप्पणी नहीं