Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : नहर टूटने से सैकड़ों एकड़ खेत में लगा फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी परेशानी

सुपौल। बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा वितरणी के 17 आरडी पर अचानक नहर टूट गया। जिससे बसंतपुर पंचायत के वार्ड नंबर 07 समेत ह्रदयनगर पंचायत के कई भागों में नहर का पानी चला गया। जिससे सैकड़ों एकड़ में लगे फसल डूब गए। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के जेई दिवाकर कुमार उक्त स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। स्थल से ही उन्होंने किसानों को दो दिनों के भीतर नहर मरम्मति की बात कही। नहर की देख-रेख कर रहे मजदूर संतोष बिराजी और अन्य लोगों ने बताया कि रात को 11 बजे तक वे स्थल पर ही था। लेकिन 11 बजे के बाद अधिक ठंढ होने की वजह से अपने घर चले गए। फिर सुबह किसानों के द्वारा जानकारी मिली की नहर टूट गई। नहर कैसे टूटी यह, पता नहीं चल सका है। किसानों ने बताया कि रात में नहर टूट गया। नहर पहले से ही कमजोर था। यह नहर कुसहा त्रासदी के बाद अब तक तीन बार टूट चुका है। हाल के दिनों में मरम्मति का कार्य तो किया गया था। लेकिन नहर के ऊपर मिट्टी ठीक से नहीं डाला गया है। जिससे अधिक पानी होने की वजह रात में अचानक नहर टूट गई। हालांकि पूरे मामले पर सिंचाई प्रमंडल वीरपुर के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि रात को कुछ लोगों के द्वारा 17 आरडी नहर को काट दिया गया। मामला संज्ञान में आने के तुरंत बाद मुख्य केनाल को बंद कर दिया गया है। जांच को लेकर वीरपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया गया। नहर की मरम्मति का कार्य शुरू कर दिया गया। उम्मीद है कि जल्द ही मरम्मति कार्य पूरा कर लिया जायेगा। ताकि किसानों की क्षति को कम किया जा सके। 


कोई टिप्पणी नहीं