सुपौल। व्यवसायिक ड्राईवर कल्याण समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह संयोजक सुनील कुमार तिवारी के दिशा-निर्देश के आलोक में सरकार के द्वारा किये गये ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ समझौता का सम्मान करते हुए अपने स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन की बुधवार को समाप्ति की गयी। साथ ही सुपौल जिला के पूर्व जिला कमेटी को निरस्त करते हुए पुर्नगठन किया। जिसमें ट्रक चालक, बस चालक, ऑटो चालक, ट्रैक्टर चालक, ई रिक्सा चालक व अन्य व्यवसायिक वाहन चालकों को पदाधिकारी एवं सदस्य के पद पर सर्वसम्मति से चुनाव कर नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष के रूप में बस चालक चंदन कुमार यादव उर्फ निक्कू को चुना गया। जबकि अनिकेत कुमार सिंह, हरेराम सिंह, ब्रह्मदेव साह, सुनील मिश्रा, प्रदीप कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। सुरेश यादव, जय प्रकाश शर्मा, अमित चौधरी, सुरेंद्र यादव, रूपेश मंडल व उमेश यादव को महासचिव बनाया गया। पंकज मेहता, विष्णुदेव राम, मो इनूश, अरूण झा, सद्दाम हुसैन, रोहित कुमार व अभिनंदन को सचिव की बनाया गया। उप सचिव की जिम्मेदारी मो अतिउल्लाह, शैलेंद्र यादव व रूबेन यादव को दी गयी। इसके अलावा संगठन मंत्री राजा कुमार, रिंकू कुमार, जय प्रकाश शर्मा व मल्हु शर्मा को बनाया गया। वहीं अमित चौधरी को प्रधान कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। विजय साह, रूपेश कुमार, अभिनंदन कुमार, भोला प्रसाद साह को सहायक कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रकाश कुमार यादव को कार्यालय मंत्री बनाया गया। अरूण मंडल, मंजय पासी, अनवर, राजू कुमार व सर्वेश कुमार यादव को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयन किया गया।
ड्राइवर कल्याण समिति के नयी कमेटी का किया गया गठन, चंदन बने जिलाध्यक्ष
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं