Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

महिला कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को दी गयी स्टार्टअप योजना की जानकारी

सुपौल। स्टार्टअप सेल अभियंत्रण महाविद्यालय सुपौल के द्वारा सत्येंद्र नारायण सिंह महिला महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को स्टार्ट अप आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला कॉलेज के प्राचार्य अवनींद्र कुमार सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किय। इस मौके पर सहायक प्राध्यापक यांत्रिकी प्रो पम्मी कुमारी ने छात्राओ को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र मनोज कुमार ने स्टार्ट अप योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते बिहार स्टार्ट अप पॉलीसी 2022 एवं अपने आईडिया को कैसे स्टार्ट अप में कन्वर्ट कर सकते हैं के बारे में बताया। मौके पर स्टार्ट अप एक्सपर्ट प्रदीप कुमार, महिला कॉलेज के सभी प्राध्यापकों एवं छात्राओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जागृति सुप्रिया एवं प्रियंका भारती को उनके आईडिया के लिए पुरस्कृत किया गया। छात्र प्रतिनिधि के तौर पे कार्यक्रम को सुचारु रूप से आयोजन में आज़ाद आर्यन एवं रविरंजन वर्मा की अहम भूमिका रही। 



कोई टिप्पणी नहीं