Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

लोकसभा चुनाव 2024 में एक बूथ-दस यूथ के साथ किया जायेगा काम : जदयू जिलाध्यक्ष

सुपौल। जिला जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दिलेश्वर कामैत उपस्थित हुए। बैठक में अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा किया गया। सभी प्रखंड अध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि सुपौल जिला के सभी बूथों पर एक सप्ताह के अंदर दस सदस्यों का एक बूथ कमेटी बनाया जाए। इस काम में सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को भी जिम्मेदारी दिया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि 2024 लोकसभा में पार्टी को एक बूथ दस यूथ के साथ काम करना है। ओम प्रकाश यादव ने बताया कि चुनाव की तैयारी के लिए सांसद श्री कामैत लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं। इस बार सांसद का जीत रिकॉर्ड मतों से होगा। उनके द्वारा किए गए विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम पार्टी के साथियों के द्वारा किया जा रहा है। प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि देश का अगला प्रधानमंत्री मोदी जी का बनाना तय है। अबकी बार 400 पार का नारा देश के कोने-कोने में गूंज रहा है। बैठक में अमर कुमार चौधरी, जगदीश प्रसाद यादव, हरेकांत झा, खुर्शीद आलम, भूषण मंडल, उपेंद्र मंडल, दिलीप यादव, कमाल खान, जय प्रकाश जया, अजय अजनबी, पप्पू साह, गोपाल साह, अमरदेव कामत, सूर्यनारायण मेहता, अनिल खेरवार, अजय आनंद, आलोक यादव, रमेश ठाकुर, बलराम चौधरी, सदानंद पासवान, प्रशांत कुमार, प्रियंका कुमारी, साजन कुमार, प्रियतम जायसवाल, अशोक यादव आदि मौजूद थे।
 


कोई टिप्पणी नहीं