Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

आसनपुर कुपहा SSB प्रशिक्षण केंद्र में 12वें बुनियादी प्रशिक्षण का भव्य समापन, 16 प्रशिक्षु हुए पास आउट

 


सुपौल। आसनपुर कुपहा स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) के प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को 12वें बुनियादी प्रशिक्षण (BRTC – Non-GD) का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर आयोजित दीक्षांत परेड में 16 नव-प्रशिक्षुओं ने 24 सप्ताह के कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण के बाद शानदार प्रदर्शन किया।

समारोह के मुख्य अतिथि उप-महानिरीक्षक विजय सिंह रहे। उनके आगमन पर द्वितीय कमान अधिकारी मनीष कुमार मीना ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं के अनुशासन, समर्पण एवं उत्साह की सराहना की।

दीक्षांत परेड के दौरान जवानों की सटीक कदमताल और जोश देखते ही बन रहा था, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी, प्रशिक्षक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं के परिजन भी मौजूद रहे। अपने परिजनों को वर्दी में देख परिवारजन गर्व और खुशी से भावुक नजर आए।

अपने संबोधन में उप-महानिरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि वर्दी केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा, अखंडता और सम्मान की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने का संदेश दिया।

समारोह के अंत में नव-प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं और उम्मीद जताई गई कि वे सशस्त्र सीमा बल की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं