सुपौल। अग्निशमन जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित विभिन्न स्कूलों, गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों एवं अन्य स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के तहत अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया। साथ ही विभिन्न प्रकार की आग को बुझाने की तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे आम लोगों और छात्रों को आपात स्थिति में सही कदम उठाने की समझ मिल सके। विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
अनुमंडल अग्निशमन प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आग लगने की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि धैर्य और सूझ-बूझ से काम लें तथा तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके।
कार्यक्रम का समापन फायर सेफ्टी शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर सिंकु कुमार, पवन कुमार, मनीष कुमार, दिलीप कुमार पासवान, सूरज कुमार, रविरंजन कुमार, कुंदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं