सुपौल। जिला विधिज्ञ संघ, सुपौल के निर्वाची पदाधिकारी (Returning Officer) के चयन हेतु बुधवार को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस चुनाव में सीधा मुकाबला दो प्रत्याशियों के बीच था, जिसमें रवींद्र कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की।
मतदान का संक्षिप्त विवरण
चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। संघ के कुल 632 मतदाताओं में से 434 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू की गई, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे: रवींद्र कुमार : 256 मत (विजेता), रवि शंकर मिश्रा: 146 मत
जीत का अंतर: 140 मत
रद्द मत: 02
इस जीत के साथ ही रवींद्र कुमार अब जिला विधिज्ञ संघ के आगामी मुख्य चुनाव को संपन्न कराने की कमान संभालेंगे। उनकी देखरेख में ही संघ के अन्य पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अधिवक्ताओं का संदेश: मतदान के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित
निर्वाची पदाधिकारी को बधाई दी। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि आगामी संघ चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होंगे।
बताते चलें कि 2024 से चुनाव लंबित रहने के कारण तदर्थ समिति का गठन बिहार स्टेट बार काउंसिल के द्वारा किया गयाथा। तदर्थ कमेटी को 3 महीना में चुनाव करवाना था। ससमय चुनाव नहीं कराये जाने पर अधिवक्ता रुद्र प्रताप लाल ने बार काउंसिल से RTI के तहत इस संदर्भ में सूचना मांगी गई। बार काउंसिल ने तदर्थ कमेटी से शो काउज़ पूछा। सूचना अधिकार के कारण चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसके तहत आज निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता रबिंद्र कुमार का चुनाव हुआ। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा निर्वाची पदाधिकारी करेंगे
कोई टिप्पणी नहीं