Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

संगोष्ठी आयोजित कर लोगों ने सामाजिक कुरीति मिटने का लिया संकल्प

सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित बीबीसी कॉलेज सभागार में कुरीति मिटाओ देश बचाओ, मृत्युभोज छोड़ो अभियान एवं नशा मुक्त बिहार अभियान को जमीन पर उतारकर स्वच्छ, सुन्दर, खुशहाल, शिक्षित व विकसित समाज बनाने के उद्देश्य से रविवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार, सुधीर मिश्रा, नारायण साह, दिनेश राम, संजय ठाकुर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि कुरीति के खिलाफ सभी सामाजिक संगठन, समाजसेवी, बुद्धिजीवी को समाज के हित में खड़ा होने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर समाज को इस संकट की घड़ी में तन मन धन से साथ देना चाहिए। लेकिन मृत्युभोज का पूर्णतः बहिष्कार होना चाहिए। मृत्युभोज से समाज का हर तबका परेशान है। मृत्युभोज के कारण कई परिवार वर्षों बरस कर्ज में दब जाते हैं। यह शोकाकुल परिवार के लिए मृत्युदंड के समान है। मृत्युभोज की जगह जनहित का कार्य करें। डॉ कुमार ने कहा कि मृत्युभोज कल्याणकारी नहीं विनाशकारी है। राजस्थान के तर्ज पर बिहार सरकार और भारत सरकार को कठोर कानून बनाना चाहिए। समय और परिस्थिति के अनुसार भारतीय संविधान में दर्जनों बार संशोधन हो चुका है। उसी तरह वर्तमान समय में भी सामाजिक और धार्मिक परंपरा में संशोधन की आवश्यकता है। नशा मुक्त बिहार अभियान का जिक्र करते हुए डॉ कुमार ने कहा कि देश के 90 प्रतिशत जांबाज कर्णधार आज नशे के शिकार हैं। जिनको देश की उन्नति में अपनी ऊर्जा लगाना चाहिए। वो आज अपनी अनमोल शारीरिक और मानसिक ऊर्जा चोरी, लूट पाट, मर्डर, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों में नष्ट कर रहे हैं। समाज में पनप रहे विभिन्न प्रकार के अपराधों का एक बड़ा कारण नशा भी हैं। नशा एक अभिशाप और सामाजिक बुराई भी हैं। जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही नष्ट हो जाता है। संगोष्ठी में दिनेश राम, शिवेन्द्र पासवान, संतोष यादव, सूरज सरदार, रामनारायण साह, रंजीत चौधरी, रणधीर नाथ, नरेश शर्मा, सूर्यनारायण मेहता, कामेश्वर पासवान, संगीता सुमन, शशि कुमार सुमन, राजीव रंजन, ओम प्रकाश यादव, दिनेश कुमार दास, स्वाति कुमारी, कैलाश सिंह, अखिलेश कुमार, राकेश कुमार साह, चांदनी कुमारी, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे। 



कोई टिप्पणी नहीं