सुपौल। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक इन्द्रेश कुमार के मार्गदर्शन में नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी एवं राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल सहित दायित्व निर्धारण समिति के सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ईकाई का पुनर्गठन करते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव के रूप में सुपौल निवासी डॉ विमल यादव को मनोनीत किये जाने पर सुपौल जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने उत्तर बिहार के पुनः मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार की उपस्थिति में स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया है। फाउंडेशन द्वारा जारी एक प्रेस बयान में कहा गया दायित्व निर्धारण समिति द्वारा श्री यादव के राष्ट्रीय सचिव पद पर किये गए मनोनयन से सुपौल जिला के कार्यकर्ता ना सिर्फ हर्षित है। बल्कि पूरी तरह आशान्वित है कि श्री यादव के सक्रिय योगदान व उनके कुशल नेतृत्व में बिहार सहित पूरे देश में फाउंडेशन के कार्य को और सुदृढ करने में मदद मिलेगा। फाउंडेशन पदाधिकारियों ने मनोयन के लिए फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सहित सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया है। इस मौके पर नवमनोनीत राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष सुमन झा, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सुमन यादव, प्रदेश सचिव संजीव भगत सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव बनने पर डॉ विमल का किया गया स्वागत
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं