Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मानव तस्करी के उद्देश्य से नेपाल ले जा रहे लड़की को एसएसबी ने कराया मुक्त

सुपौल। एसएसबी 45वीं बटालियन के शैलेशपुर बीओपी में मानव तस्कर रोधी इकाई ने मानव तस्करी के उद्देश्य से भारत से नेपाल ले जा रहे एक लड़की को मानव तस्कर से मुक्त कराया। जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि शैलेशपुर बीओपी के क्षेत्र में बोर्डर पीलर संख्या 206/01 के पास एक पारंपरिक मार्ग है। इस मार्ग पर सीमा चौकी द्वारा चेक पोस्ट स्थापित कर 24 घंटे ड्यूटी तैनात रहती है। इस क्रम में 45वीं बटालियन में कार्यरत क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के मानव तस्कर रोधी इकाई एवं चेक पोस्ट पर तैनात कार्मिकों द्वारा एक लड़का एवं एक लड़की को साथ में भारत से नेपाल जाने के क्रम में संदेह के आधार पर रोका गया तथा पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान 15 वर्षीय लकड़ी के रूप में परिचय दिया। इसके बाद लड़की के घर वालों से बात करने पर पता चला कि लड़की की वास्तविक उम्र 19 वर्ष है तथा वह सुबह से ही घर से फरार है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ के क्रम में उसने अपना परिचय रतनपुर थाना क्षेत्र के साहेवान निवासी 19 वर्षीय विष्णु कुमार के रूप में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि लड़की को शादी की नियत से बहला-फुसला कर नेपाल ले जा रहा था। चूंकि सीमावर्ती क्षेत्र में मानव तस्करी की घटनाएं अधिक हो रही हैं एवं नेपाल जाने पर किसी अनहोनी से बचने के मद्देनजर लड़का एवं लड़की दोनों को लड़की के घरवालों की मौजूदगी में भीमनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया। 



कोई टिप्पणी नहीं