Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सुपौल: जिला विधिज्ञ संघ के निर्वाची पदाधिकारी चुने गए रवींद्र कुमार, 140 मतों के अंतर से दर्ज की शानदार जीत



सुपौल ।  विधिज्ञ संघ के नव निर्वाचित निर्वाची पदाधिकारी रवींद्र कुमार को तदर्थ कमेटी के सचिव दीप नारायण भारती ने प्रमाण पत्र दिया।इस अवसर पर चंदेश्वरी मेहता, मदन कुमार चौधरी, नूतन कुमारी, कर्मी रतन झा उपस्थित थे। 

बताते चलें कि जिला विधिज्ञ संघ, सुपौल के निर्वाची पदाधिकारी (Returning Officer) के चयन हेतु बुधवार को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस चुनाव में सीधा मुकाबला दो प्रत्याशियों के बीच था, जिसमें रवींद्र कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। संघ के कुल 632 मतदाताओं में से 434 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें रवींद्र कुमार को 256 मत (विजेता) एवं रवि शंकर मिश्रा को 146 मत प्राप्त हुए। 02 मत रद्द हुए। इस प्रकार 140 मतों से रवींद्र कुमार 140 मत से विजयी घोषित हुए। 

निर्वाची पदाधिकारी (Returning Officer) रवींद्र कुमार अब जिला विधिज्ञ संघ के आगामी मुख्य चुनाव को संपन्न कराने की कमान संभालेंगे। उनकी देखरेख में ही संघ के अन्य पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं