Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : आग लगने से एक ही परिवर के चार घर जले, हजारों की क्षति

सुपौल। किसनपुर प्रखंड क्षेत्र के नौआबाखर पंचायत के वार्ड नंबर 09 में बुधवार को आग लगने से एक ही परिवार के चार घर जलकर राख हो गया। जानकारी अनुसार आग सबसे पहले सुगदेव यादव के घर में लगा। जिसके कुछ ही पल में उसके तीनों पुत्र रघु यादव, जयकृष्ण यादव व रामकृष्ण यादव के घर में भी आग लग गयी। आग लगने की जानकारी लोगों ने किशनपुर थाना को दी। जिसके बाद बिना देर किये अग्निशामक की गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पाया। हालांकि घर में रखा गेंहू, धान, बर्तन, कपड़ा और साइकिल आदि सामान जल कर राख हो गया। मौके पर पहुंचे पंचायत समिति सदस्य शलेंद्र यादव, वार्ड सदस्य रामप्रीत मंडल, ग्रामीण विजय पासवान, राजो यादव, सुनील कुमार, शिवनंदन सुतिहार, बिंदेश्वर यादव, रतन यादव, ओमप्रकाश पोद्दार आदि ने बताया कि अभी गेंहू कटनी का समय है, घर पर कोई व्यक्ति नहीं था। आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। धुआं देखकर वे लोग यहां पहुंचे। बाल्टी से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग की तपिश इतनी अधिक थी कि आग के निकट पहुंचना मुस्किल था। बाद में थाना से अग्निशामक गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचा, तब किसी तरह आग पर काबू पाया। इस बाबत अंचलाधिकारी सुशीला कुमारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिली है। अंचल कर्मी को भेजकर जांच पड़ताल करवा रहे हैं। फिलहाल पिड़ितों को पॉलिथीन दिया जाएगा। बांकी लाभ जल्द ही मुहैया कराया जाएगा। 



कोई टिप्पणी नहीं