Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : खाना बनाने के क्रम में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, चार घर जले



सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया माहे पंचायत के गिदराही वार्ड नंबर 10 में अगलगी की घटना में चार घर जल कर राख हो गया। इस घटना में कई बकरियों की भी झुलसने से मौत हो गयी। वहीं आग बुझाने में कुछ लोग भी जख्मी हो गए। जानकारी अनुसार रविवार की दोपहर प्रमोद मंडल की पत्नी कल्पना कुमारी खाना बना रही थी। तभी चूल्हे से निकली चिंगारी ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा कारण पड़ोस के महेंद्र मंडल, उमेश मंडल, मनोज मंडल के घर को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि 04 घर सहित अनाज, वस्त्र, फर्नीचर, साइकिल, विभिन्न प्रकार के कागजात सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी हद तक आग पर काबू पाया गया। बाद में दमकल गाड़ी भी पहुंची, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। सूचना पर पहुंचे पूर्व मुखिया बीरेन्द्र प्रसाद मंडल ने पीड़ित स्वजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा अपने तरफ से 50- 50 किलो गेहूं व चावल दिया। घटना की सूचना पिपरा सीओ को दिया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं